फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की रीति-नीति समझेंगे कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कल शनिवार से शुरू होकर दो दिन चलेगा। इस दौरान छह सत्रों में पार्टी के वक्ता भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति और आगे की योजना समझाएंगे। इसको लेकर बृहस्पतिवार को महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उसकी जानकारी दी। 20 जुलाई को प्रथम सत्र में भाजपा का उद्घाटन व भाजपा का इतिहास पर प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा चर्चा करेेंगे। द्वितीय सत्र में नए भारत के निर्माण में हमारी भूमिका पर महाराज सिंह संबोधित करेंगे। दूसरे दिन, तीसरे सत्र वैचारिक अधिष्ठान में क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह संबोधित करेंगे। चौथे सत्र में राणा प्रताप सिंह कार्यकर्ताओं को भाजपा की कार्य पद्धति से अवगत कराएंगे। पांचवें सत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य भाजपा के नए आयाम बताएंगे और समापन सत्र में महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा आगामी कार्य योजना की जानकारी दीं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी मनोज यादव ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें