बरेली। मंडल के जिलों में अभी तक बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत जिले से आए 1777 सैंपलों की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। लैब प्रभारी प्रशांत ने बताया कि पिछले दिनों गोरखपुर में बर्ड फ्लू से बाघ की मौत के बाद से पोल्ट्री फार्म से सैंपलों की जांच कराई जा रही है। बरेली जिले से 225, बदायूं से 670, पीलीभीत से 707 और शाहजहांपुर से 175 सैंपल जांच के लिए आए थे। किसी में भी बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं। बताया जा रहा है कि पशुपालन विभाग की ओर से हर महीने विभिन्न क्षेत्रों से 20 सैंपल लेकर जांच के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) भेजे जा रहे हैं। संवाद