फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि बीमा का पैसा 6455 किसानों को मिला

Sun, 12 Jul 2015 12:19 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय कृषि बीमा के अंतर्गत रबी सीजन में 6455 किसानों को चार करोड़ 68 लाख 35 लाख 738 रुपये का भुगतान किया गया। शनिवार को बीमा योजना की समीक्षा के दौरान डीएम गौरव दयाल को यह जानकारी बीमा कंपनी इफ्कोटोकियो के प्रतिनिधि विपिन तोमर ने दी। बताया कि कृषकों के केबीसी के बैंक खातों में पैसा भेजा जा चुका है। इसकेे अलावा 115 व्यक्तिगत दावाकर्ता किसानों को नौ लाख 14 हजार 900 रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। इन्हें इसी सप्ताह भुगतान कर दिया जाएगा। डीएम ने आगामी खरीफ सीजन के लिए फसली ऋण प्राप्त करने वाले किसानों को बीमा से आच्छादित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें