फतेहगंज पूर्वी। रेलवे ट्रैक की मरम्मत के लिए फतेहगंज पूर्वी-गढ़िया रंगीन मार्ग स्थित बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग 16 से 19 सितंबर तक बंद रहेगी। इस दौरान यहां से गुजरने वाले वाहन वैकल्पिक मार्गों से आएंगे-जाएंगे।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर अनिल कुमार के मुताबिक बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग की अप और डाउन लाइन पर मरम्मत और स्लीपर बदलने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान गढ़िया रंगीन, जैतीपुर, दातागंज (बदायूं) की ओर जाने वाले वाहनों को टिसुआ, शिवनगर रेलवे क्रॉसिंग से होकर निकाला जाएगा, जबकि खेड़ा-बझेड़ा, दातागंज, बदायूं मार्ग से बरेली की ओर जाने वाले वाहनों को लिंक मार्ग करतोली पुलिया से शिवपुरी और रधौली होते हुए टिसुआ की ओर दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर निकाला जाएगा।