बरेली। बटलर प्लाजा से पिछले महीने बाइक चुराने के आरोपी को सुभाषनगर पुलिस ने बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने मिलक रौंधी से युवक को पकड़ा। मांगने पर वह बाइक के कागजात नहीं दिखा पाया। पूछताछ में उसने अपना नाम आलोक बाबू निवासी गांव गोकन थाना मोहम्मदी जिला लखीमपुर खीरी बताया। आलोक इस समय सुभाषनगर गली नंबर तीन में अमित के मकान में किराये पर रहता है। आलोक के पास से पुलिस ने चाकू भी मिला। बरामद बाइक पिछले दिनों बटलर प्लाजा से चोरी हुई थी। बाइक मालिक ठिरिया निजावत खां निवासी अनीस हुसैन ने कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ब्यूरो
मां का सिर फोड़ा, बेटे ने पिता और फूफा पर कराई रिपोर्ट
बरेली। मां का सिर फोड़ा तो बेटे ने पिता अशोक और फूफा दुर्वेश पर आरोप लगाते हुए किला थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।किला छावनी निवासी अमित ने बताया कि उसके माता-पिता नई दिल्ली के शकूरपुर में रहते हैं। चार अगस्त को अपनी मां को पिता के पास छोड़कर अमित बरेली आ गए थे। आरोप है कि अमित के पिता अशोक ने अपने बहनोई दुर्वेश के साथ मिलकर अमित की मां की बेरहमी से पिटाई कर दी। अमित का आरोप है कि पिता ने उसकी मां का सिर कुचल दिया। जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। शहर के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। ब्यूरो
चाचा ने कहा नागिन, भतीजी ने कराई रिपोर्ट
बरेली। किला थाने में महिला ने अपने चाचा और उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पिटाई कर उसे नागिन कहा गया। किला के फूलवालान निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उसके चाचा रफत अली और उसका बेटा फरमान जुए और सट्टे का कारोबार करते हैं। दोनों महिला की शादी से नाराज रहते हैं। महिला पति के साथ बाइक से जा रही थी, तभी इंदिरा स्कूल के पास दोनों ने घेरकर पिटाई की। विरोध करने पर उसे नागिन कहा। महिला ने आईजी से शिकायत की थी। आईजी के आदेश पर किला थाने में मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो