फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाइक सवार को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। वाहन चेकिंग के दौरान गुजर रहे अधिवक्ता ने पुलिस द्वारा बाइक सवार युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया है। वीडियो को देखकर लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। विभागीय निर्देशानुसार बुधवार दोपहर बाद मकरंदपुर रेलवे फाटक पर भमोरा थाना पुलिस के एक दरोगा व सिपाही वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आंवला से बरेली जा रहे वरिष्ठ अधिवक्ता महेश निवारी पुलिस द्वारा बाइक सवार की बाइक की चाबी निकालकर उसे थप्पड़ मारने व झकझोरने का वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाल दिया। एसओ भमोरा सनी चौधरी ने बताया कि वीडियो मेरे संज्ञान में नहीं आया है। आने पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें