फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार दीवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। अगरास-शंखा रोड पर शुक्रवार देर रात एएनए काॅलेज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार थाना शाही के दीवान की मौत हो गई। दीवान थाने से बरेली शहर अपने आवास पर लौट रहे थे, तब हादसा हुआ।थाना शाही के 38 वर्षीय दीवान बाजिद हुसैन बरेली शहर के इंक्लेव काॅलोनी में रहते थे। शुक्रवार देर रात करीब साढ़े दस बजे वह बाइक से बरेली आवास पर लौट रहे थे। अगरास-शंखा रोड पर एएनए इंजीनियरिंंग काॅलेज के पास उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह बाइक समेत खाई में गिर गए। सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। उनकी वर्दी पर लगी नेम प्लेट से उनकी पहचान की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें