फरीदपुर। नगर में मुखर्जी पेट्रोल पंप के पास कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। फरीदपुर नगर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी जितेंद्र शंखधार (58) नवादावन गांव के समीप एक फैक्ट्री में काम करते हैं। वह बाइक से फरीदपुर जा रहे थे। रविवार रात रास्ते में आ रही कार की टक्कर लग जाने से वह बाइक सहित जमीन पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं परिजन उन्हें कस्बे के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर पेट्रोल पंप पर खड़ी करा दी। संवाद