फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: पीलीभीत में बड़ा सड़क हादसा, सितारगंज हाईवे पर खड़ी ट्रॉली से टकराई बाइक, तीन की मौत

Sun, 09 Oct 2022 02:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जिले में सितारंगज हाईवे पर गांव लहौरगंज के पास शनिवार रात साढ़े दस बजे सड़क पर खड़ी ट्रॉली से बाइक टकरा गई। हादसे में बहेड़ी थाना इलाके के गांव फरीदपुर गांव के तीन युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले में सितारंगज हाईवे पर गांव लहौरगंज के पास शनिवार रात साढ़े दस बजे सड़क पर खड़ी ट्रॉली से बाइक टकरा गई। हादसे में बहेड़ी थाना इलाके के गांव फरीदपुर निवासी उमैर (18), उवैश (16) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल अयान (15)  की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीनों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन


 गांव फरीदपुर निवासी उमैर पुत्र अंसार अहमद, उवैस पुत्र रहीस अहमद, अयान पुत्र मोहम्मद शाकिर शनिवार शाम को अमरिया के गांव हर्रायपुर में जुलूस ए मोहम्मदी की रोशनी देखने एक बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। साथ में गांव के अन्य लोग भी बाइकों से आ रहे थे। 

इसी दौरान पीलीभीत -सितारंगज हाईवे पर अमरिया कस्बे से एक किलोमीटर पहले गांव लहौरगंज के पास सड़क पर खड़ी ट्रॉली में पीछे से बाइक घुस गई। बाइक की गति काफी तेज थी। हादसे में उमर और उवैश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


तीनों को अमरिया सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया जबकि अयान की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान अयान की भी देर रात मौत हो गई। तीनों की मौत की खबर गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन तड़के घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें