बरेली के कमुआ में तेंदुआ को पीट-पीटकर मारे जाने की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक हाफिजगंज में किसानों पर तेंदुए के हमले के बाद दिन में तेंदुए का अलर्ट जारी कर दिया गया था। इसके बाद शाम को कमुआ गांव में वन विभाग को खेत में तेंदुए के मारे जाने की सूचना मिली। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।