फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भूपेंद्र चौधरी बोले- अखिलेश यादव को सपने देखने का अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो से पहले शहर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा कि उन्हें सपने देखने की आदत और अधिकार है। लगातार हार के बाद भी वह इस आदत को नहीं छोड़ पाए हैं। लोकसभा चुनाव में एक और बार हार मिलेगी।
विज्ञापन

भूपेंद्र चौधरी ने सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय पर लोकसभा चुनाव संचालन समिति के सदस्यों की बैठक में हिस्सा लिया। साथ ही चुनाव प्रचार अभियान का फीडबैक लिया। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर चुनाव अभियान तेज करने के निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, सेक्टर अध्यक्ष और सेक्टर प्रभारी के अलावा 11 सदस्यीय बूथ की टीम प्रत्येक मतदाता के घर जाकर मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएं। एक पन्ना प्रमुख कम से कम 60 वोटरों को मतदान केंद्र पहुंचाने की जिम्मेदारी ले। बैठक में सांसद संतोष गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, लोकसभा प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, जिला प्रभारी राकेश गुप्ता, जिला संयोजक राजकुमार शर्मा, सह संयोजक केएम अरोड़ा व तेजेश्वरी गंगवार मौजूद थीं।


सरकार के रिपोर्ट कार्ड पर मुहर लगाएगी जनता
बरेली। कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें काफी हद तक पूरा भी किया है। भाजपा कार्यकर्ता मोदी और योगी सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के सामने जा रहे हैं। भाजपा लोकसभा चुनाव में 400 पार का लक्ष्य हासिल करेगी। कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है, जबकि विपक्ष के पास प्रधानमंत्री पद का कोई चेहरा नहीं है।
विज्ञापन

-
रोड शो की तैयारी का लिया जायजा
- प्रधानमंत्री 25 को देवचरा में रैली करने के बाद 26 को शहर में रोड शो करेंगे। दोनों ही कार्यक्रमों के लिए पुलिस प्रशासन व संबंधित विभाग युद्धस्तर पर तैयारी कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दोपहर बाद रोड शो की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित मार्ग का निरीक्षण कर निर्देश दिए। यहां मेयर उमेश गौतम, जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह, विधायक संजीव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा, डॉ. केएम अरोरा, गुलशन आनंद, अंकित शुक्ला, विष्णु अग्रवाल, अंकित माहेश्वरी व बंटी ठाकुर उपस्थित रहे।

-
शेरगढ़ ब्लॉक प्रमुख भाजपा में शामिल

- समाजवादी पार्टी के शेरगढ़ ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी अपने समर्थकों के साथ सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। लोकसभा प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया। मीरगंज के पूर्व ब्लॉक सुरेश पाल सिंह भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें