फरीदपुर। क्षेत्र के गांव खाता में 17.50 करोड़ की लागत से 130 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए रविवार शाम भूमि पूजन किया गया। फरीदपुर से विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल ने प्रयास के बाद सेतु निगम को पुल के निर्माण की जिम्मेदारी मिली है। रविवार को विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह और ईशान ग्वाल ने भूमि पूजन किया। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे। पुल के निर्माण से 50-60 गांवों के लोगों का आवागमन सुलभ होगा। पुल के दोनों ओर 200 मीटर लंबी सड़क भी बनाई जाएगी। टिसुआ हसनगंज के बीच बनाया जा रहा यह पुल 50 गांवों को जोड़ेगा और शाहजहांपुर के खुदागंज जाने का रास्ता सुगम होगा।