फरीदपुर। लौंगपुर गांव में मां अलोपा देवी मंदिर पर आयोजित मेला एवं विराट दंगल के दूसरे दिन मुख्य अतिथि कुबर सिद्धराज सिंह ने दंगल का शुभारंभ किया। दंगल में भीम पहलवान जाट सेंटर बरेली व मिंटू पहलवान गुलाब अखाड़ा बरेली के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें भीम पहलवान ने मिंटू पहलवान को परास्त किया। गुलाब नबी पहलवान गुलाब अखाड़ा बरेली ने सतपाल पहलवान सहारनपुर को हराया। बाबा लाठी पहलवान अयोध्या हनुमान गढ़ी ने विकी पहलवान पंजाब को हराया। प्रवीण पहलवान मेरठ ने साहिल पहलवान जाट सेंटर बरेली के बीच कुश्ती हुई, लेकिन दोनों पहलवानों के बीच कुश्ती बराबर रही। मुन्ना पहलवान गुलाब अखाड़ा बरेली से शाहरुख पहलवान सहारनपुर की भी कुश्ती बराबर रही। दंगल कार्यक्रम में मेला अध्यक्ष जयराज सिंह कोषाध्यक्ष रवि तोमर, मेला संयोजक मदन लाल सिंह, शिवराम सिंह, लकी तोमर, धर्मेन्द्र सिंह चौहान व ग्राम वासियों का विशेष सहयोग रहा। संवाद