फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान हर स्थिति में करते हैं अपने भक्त की रक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। तहसील क्षेत्र के गांव पुसगंवा में बड़े देवता महाराज स्थल पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन वृंदावन धाम से पधारीं कथावाचक नूतन पांडेय ने भक्तों को भगवान कृष्ण द्वारा की गई गोवर्धन लीला का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि जो प्राणी सच्चे मन से भगवान की शरण में जाता है, भगवान हर स्थिति में उसकी रक्षा करते हैं। उन्होंने उदाहरण देकर स्पष्ट करते हुए कहा कि जब इंद्र के कोप से बृज में अतिवृष्टि हुई तब भगवान कृष्ण ने बृजवासियों की रक्षा करने के लिए गोवर्धन लीला कर उनकी रक्षा की थी। इस प्रकार भगवान ने इंद्र का भी घमंड चूर किया था। कथा के बीच में सुंदर भजनों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का मन मोह लिया। इससे आगे उन्होंने कृष्ण भगवान की लीलाओं का वर्णन करते हुए पूतना वध, अकासुर, वकासुर वध, माखन चोरी, कालिया नाग का मान मर्दन आदि की कथा कही। इस बीच कई सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें