बरेली। डॉ. पीसी एेरन फाउंडेशन की ओर से ‘भाभीजी की रसोई’ हर दिन एक वक्त के भोजन की व्यवस्था जरूरतमंदों के लिए की है। कोरोना वाइरस की चुनौती को देखते हुए सरकार की ओर से लागू किए गए लॉक डाउन की दृष्टिगत यह व्यवस्था 28 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगी। जरूरतमंदों के बीच प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग एवं प्रदेश सरकार और कांग्रेस हाई कमान के आह्वान पर नेहरू युवा केंद्र पर होगा। इस कार्य के लिए पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन व पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने अपनी ओर से पांच लाख रुपये का सहयोग किया है। उन्होंने कहा है कि प्रमुख मंदिरों, मस्जिदों व गुरुद्वारा कमेटियों तथा अन्य व्यापारी संस्थाओं, आईएमए, रोटरी आदि की ओर से समय समय पर इस प्रकार के किए जा रहे कार्यों से प्रेरित होकर यह छोटा सा प्रयास किया है। भोजन की तैयारी और पैकिंग के समय प्रवीण ऐरन और सुप्रिया ऐरन मौजूद रहेंगे।