सूचना पर शाम साढ़े चार बजे पुलिस वहां पहुंची। बाइक से सिपाही अंदर घुसा ही था कि मधुमक्खियों का हमला देखकर वह भी भाग खड़ा हुआ। उद्यान में तैनात ठेकेदार के कर्मचारी भी भाग खड़े हुए। शाम पांच बजे वार्ड 32 के पार्षद पुष्पेंद्र माहेश्वरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को बाहर निकलवाकर गेट बंद करवाया। बाहर खड़े गार्ड से किसी को भी अंदर न आने देने के लिए कहा। इसके बाद हालात सामान्य हुए।
बाज ने छत्ते में मारी थी चोंच
गांधी उद्यान में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि उद्यान के अंदर बाग में मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता है। एक बाज ने इस छत्ते को चोंच से तोड़ने का प्रयास किया, इससे मधुमक्खियां हमलावर हो गईं। शाम चार बजे भी यही हुआ। इससे हालात और ज्यादा बिगड़ गए।
आशुतोष सिटी निवासी सुकीर्ति वर्मा ने बताया कि बैंडमिंटन खेलने व घूमने गांधी उद्यान आई थी। एकाएक पता नहीं कहां से मधुमक्खियां आ गईं। मोबाइल फोन भी अंदर छूट गया। भूल भूलैया में घुसकर किसी तरह खुद को बचाया।
इज्जतनगर के कौशलेंद्र ने कहा कि गांधी उद्यान में दोस्तों के संग घूमने आए थे। एकाएक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। अंदर काफी लोग थे। सामान भी वहीं छूट गया है, अब समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करूं?