BEd entrance exam Today, 55 centers built
- फोटो : amar ujala
लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा बुधवार को 55 केंद्रों पर होगी। यहां 28100 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा केंद्रों को स्पष्ट निर्देश हैं कि परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे बाद छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा अगर प्रवेश पत्र और आईडी नहीं लेकर गए तो भी परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ से 11 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न एक से चार बजे तक होगी। प्रत्येक केंद्र पर दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा लखनऊ विवि के प्रतिनिधि भी औचक छापेमारी करेंगे। कुलपति और कुलसचिव भी छापेमारी करेंगे। छात्रों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने साथ प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से लाएं। साथ ही फोटो आईडी, एक फोटो भी साथ लाना होगा।