फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चरण की काउंसलिंग के बाद भी 396 सीटें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बीएलएड की तीसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया भी शुक्रवार को पूरी हो गई। इसके बावजूद 396 सीटें खाली रह गई हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बीएलएड की तीसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हुई थी। पहले दिन बुलाए गए 550 अभ्यर्थियों में सिर्फ 130 ने एडमिशन लिया। दूसरे दिन शुक्रवार को भी यही स्थिति रही। काउंसलिंग को बुलाए गए 560 छात्र-छात्राओं में 153 ने एडमिशन लिया। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध 36 डिग्री कॉलेजों में बीएलएड का पाठ्यक्रम संचालित होता है, जिनमें 1900 सीटें हैं। इन सीटों पर एडमिशन के लिए विश्वविद्यालय दो बार पूर्व में काउंसलिंग कर चुका है। पहले चरण में 750 और दूसरे चरण में 445 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया। अब तीसरे चरण में भी सिर्फ 309 सीटें ही भर सकीं। अब भी 1900 सीटों में 396 सीटें खाली रह गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें