फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टेंट का किराया मांगने पर पीटा, कारीगर को किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कथित भाजपा नेता और उसके साथी हिस्ट्रीशीटर ने टेंट का किराया मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, आरोपी ने अपने होटल के कारीगर को भी कार से अगवा करने के बाद उसकी पिटाई की। इस मामले में एसएसपी ने बारादरी थाना प्रभारी को जांच दी है।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर निवासी टेंट व्यापारी सत्यप्रकाश उर्फ सत्यम सक्सेना ने बताया कि उनका बेटा सौभाग्य साथियों के साथ रविवार को एक होटल में खाना खा रहा था। वहां आए कर्मचारी नगर निवासी कथित भाजपा नेता ईशान सक्सेना उर्फ ईशू और उसके हिस्ट्रीशीटर साथी कुलवीर सिंह ने सौभाग्य से मारपीट करने के साथ धारदार हथियार से हमला कर दिया।
सत्यम का आरोप है कि इन लोगों ने उनका टेंट किराये पर लिया था लेकिन रुपये नहीं दिए थे। बेटा सौभाग्य रुपये मांगता था इसलिए दोनों उससे रंजिश मानते थे। घायल सौभाग्य का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन


-

बावर्ची को इज्जतनगर पुलिस पर भरोसा नहीं, बारादरी थाना प्रभारी को जांच
संजय नगर निवासी वीरू कश्यप ने एसएसपी से शिकायत की कि वह ईशान सक्सेना के मिनी बाइपास स्थित फूड प्लाजा बावर्ची का काम करता है। डेढ़ महीने का वेतन 39 हजार रुपये मांगा तो ईशान और उसके भाई ने 500 रुपये देकर भगा दिया। बकाया मांगने पर उसे पीटा गया। इज्जतनगर थाने में शिकायत की तो पुलिस की मिलीभगत से ईशान शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगा। गुलाबराय स्कूल के पास दोस्त से बात करते समय उसका अपहरण करके फूड प्लाजा ले गया। यहां उससे मारपीट की गई। शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। वीडियो रिकार्डिंग भी की। रस्सी से गला दबा दिया और अवैध असलहों से धमकाया। जेब में रखे आठ सौ रुपये लूट लिए। पीड़ित ने बताया कि इज्जतनगर पुलिस पर उसे भरोसा नहीं है। उसके मामले की जांच कहीं और करा दी जाए। एसएसपी ने बारादरी थाना प्रभारी को जांच सौंपी है।


कम वक्त में बना करोड़पति, लगातार दूसरी रिपोर्ट
ईशान उर्फ इशू भाजपा के एक प्रभावशाली नेता का गुर्गा रहा है। जब नेता सत्ता में थे तब ईशान भी पार्टी के कार्यक्रमों में जाता था। वह खुद को भाजपा नेता बताता था। उस पर जमीन कब्जाने के आरोप लगे और इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट भी लिखी गई लेकिन कार्रवाई से पुलिस कतराती रही। नेता के पद से हटने के बाद भी ईशान का नाम विवादों से जुड़ा रहा। उसने कम वक्त में करोड़ों की हैसियत बना ली। ईशान के खिलाफ चार दिन पहले भी एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें