फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ग्रेटर बरेली में कैनाल फ्रंट व साइकिल ट्रैक बनाएगा बीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ग्रेटर बरेली आवासीय योजना में बीडीए रिवर फ्रंट की तर्ज पर कैनाल फ्रंट विकसित करेगा। यहां लोग पिकनिक मना सकेंगे। प्राकृतिक वातावरण में वक्त बिता सकेंगे। साथ ही, तीन किलोमीटर लंबा साइकिल ट्रैक बनेगा। ट्रैक के किनारे बैठने के लिए बेंच और शेड आदि बनेंगे। साइकिलिंग कर लोग अपनी सेहत को बेहतर कर सकते हैं। बीडीए ने इसका डिजाइन तैयार करा लिया है। परियोजना पर करीब दस करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। एसआर इंटरनेशनल स्कूल से ग्रेटर बरेली की सीमा समाप्त होने तक नहर के किनारे साइकिल ट्रैक बनाया जाना प्रस्तावित है। साइकिल ट्रैक और कैनाल फ्रंट विकसित होने से रामगंगानगर और ग्रेटर बरेली आवासीय परियोजनाओं में रहने वालों के लिए अच्छा माहौल मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें