फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीए की टीम मनाने पहुंची फिर भी रूठे रहे मेयर

विज्ञापन
Dr Umesh Gautam
विज्ञापन
बरेली। झुमका चौराहे के उद्घाटन कार्यक्रम के दिन बीडीए की टीम मेयर उमेश गौतम को मनाने पहुंची लेकिन वह फिर भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। दरअसल झुमका चौराहे के उद्घाटन पत्थर पर मेयर का नाम नहीं है न ही आमंत्रण पत्र में उनका नाम छपवाया गया था। यह भी कहा जा रहा है कि उन्हें इस कार्यक्रम की पहले से कोई सूचना भी नहीं दी गई थी। इसलिए वह नाराज थे। उद्घाटन कार्यक्रम से नगर निगम के पार्षदों ने भी खुद को दूर रखा। सतीश चंद्र कातिब, नरेश शर्मा बंटी और आरएन अरोड़ा कुक्की समेत वे पार्षद भी मौके पर नहीं पहुंचे जो बीडीए बोर्ड के सदस्य हैं। पार्षद सतीश चंद्र ने बताया कि इस पूरे आयोजन में नगर निगम को दूर रखा गया। निगम के उन पार्षदों को भी नहीं बुलाया गया जो बीडीए बोर्ड के सदस्य हैं। न ही निगम के किसी अधिकारी व जनता के चुने हुए प्रतिनिधि (मेयर) को न्योता दिया गया। ऐसे में वहां मौके पर कोई भी नहीं पहुंच सका। दावा किया कि बीडीए बोर्ड बैठक में भी झुमके का कभी कोई जिक्र नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें