बरेली। बीडीए ने सोमवार को बीसलपुर मार्ग पर बनाई जा रही अवैध कॉलोनी को बुलडोजर कर ध्वस्त कर दिया।
बीडीए अफसरों के मुताबिक प्रताप सिंह नाम का शख्स राधा माधव स्कूल के पास पांच बीघा क्षेत्रफल में अवैध कॉलोनी विकसित कर रहा था। कॉलोनी में सड़क का निर्माण कर बिजली के पोल लगा दिए गए थे और बाउंड्रीवाल भी बना ली गई थी। बीडीए की ओर से जारी कई नोटिसों का कोई जवाब नहीं दिया गया। सोमवार को बीडीए के एई अनिल कुमार, वीपी सिंह, हरीश चौधरी, रमन अग्रवाल, सुनील कुमार आदि ने करीब एक घंटे बुलडोजर चलवाकर सभी पक्के अवैध निर्माण गिरा दिए।