बरेली। विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अवैध निर्माणाधीन कॉलोनी को ध्वस्त किया है। बीडीए की ओर से जारी हुई सूचना के तहत इज्जतनगर ग्राम धौरेरा माफी में यह कार्रवाई की गई है। यहां 10 बीघा जमीन पर अर्जुन सिंह पटेल व चार बीघा जमीन पर विशाल ग्वाल विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के बिना भूखंडो का चिह्नांकन कर नाली, सड़क, साइट ऑफिस एवं बाउंड्रीवाल का काम कर रहे थे। सूचना पर बीडीए के विशेष कार्याधिकारी अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में गई टीम ने उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धाराओं के तहत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। संवाद