फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में अवैध निर्माण पर कार्रवाई: बदायूं रोड पर आठ हजार वर्गमीटर में बसाई जा रही कॉलोनी पर चला बुलडोजर

Sat, 05 Aug 2023 06:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में शनिवार को बीडीए की टीम ने आठ हजार वर्गमीटर में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की। 
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने शनिवार को बदायूं रोड पर आठ हजार वर्गमीटर में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। बिना मानचित्र पास कराए ही कॉलॉनी का निर्माण किया जा रहा था। बीडीए की टीम ने बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। 

विज्ञापन


बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि टीम जब मौके पर पहुंची तो सीसी रोड, पक्की नाली, बिजली पोल, भूखंड की बाउंड्री जैसे काम चल रहे थे। कॉलोनाइजर शलभ सक्सेना, सत्येंद्र सक्सेना को नोटिस जारी कर मानचित्र मांगा गया था, जिसे वह नहीं दिखा सके। ऐसे में अवैध कॉलोनी के खिलाफ उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अंतर्गत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

यहां भी हो चुकी है कार्रवाई 

31 जुलाई को पहाड़गंज गांव में 30 बीघा जमीन पर बन रहीं तीन अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। वहां बन रहे ऑफिस, नाली, सड़क और बिजली पोल को बुलडोजर से तुड़वा दिया गया था। ये कॉलोनियां भी बिना नक्शा के बसाई जा रही थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें