फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भोजीपुरा में निर्माणाधीन भवन पर चला बीडीए का बुलडोजर

Tue, 14 Apr 2026 03:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। एक गांव में बगैर नक्शे के बनाए जा रहे निर्माणाधीन भवन पर सोमवार को बीडीए के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। मकान मालिक का आरोप है बीडीए ने बगैर नोटिस दिए कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार ब्लाक क्षेत्र भोजीपुरा के गांव घंघोरा घंघोरी में अभयपुर अगरास मार्ग पर सड़क किनारे गांव निवासी रियासत खां अपना मकान व दुकान बनवा रहे थे। बीडीए के अधिकारियों सोमवार को भवन और दुकानों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर निर्माणाधीन इमारत के कुछ हिस्से को ध्वस्त कर दिया। मकान मालिक रियासत खां ने बताया कि बीडीए उन्हें बताया कि भवन का नक्शा पास नहीं है। इसलिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। रियासत का आरोप है कि बीडीए ने उन्हें बगैर नोटिस दिए यह कार्रवाई की है। बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि भवन स्वामी का नक्शा पास नहीं है, जिस वजह से कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें