रामनगर मे बायरल बुखार से तीन लोगो की और मौत
रामनगर इलाके के गांव बारीखेड़ा व मऊचन्दपुर में तीन लोगों की मौत होने से गांव में लोग डरे हुए हैं। गांव में अन्य लोग भी बीमार है। गांव बारीखेड़ा निवासी शिवचरन 55 वर्ष, पप्पू मौर्य 40 वर्ष पिछले एक हफ्ते से वायरल बुखार से पीड़ित थे। इलाज के दौरान बुधवार को घर पर ही मौत हो गई। मऊचन्दुपुर के अतर सिंह की भी तेज बुखार आने से मंगलवार को मौत हो गई। गांव व आसपास के गांवों में वायरल बुखार से लोग पीड़ित हैं। मंगलवार को बयौधन गांव में दो और लोगों की मौत डेंगू बुखार से हुई है। रामनगर पीएचसी प्रभारी डा. अजय कुमार ने बताया कि लगातार डॉक्टरों की टीम गांव में जाकर दवा दे रही है।