एसटीएफ ने सद्दाम के पास से जो दो मोबाइल बरामद किए हैं, उससे भी उसके बरेली के संपर्क और करीबियों का पता लगा है। दोनों मोबाइल में कई अहम सबूत हो सकते हैं जिनके आधार पर पुलिस कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी।
विवादित जमीनों की सौदेबाजी में लगा था सद्दाम
सद्दाम ने लल्ला गद्दी से दोस्ती कर शहर में विवादित जमीनों में रुपया लगाने की पेशकश की थी। लल्ला गद्दी ने प्रॉपर्टी के काम से जुड़े गुड्डू उर्फ फरहत से सद्दाम को मिलवाया था। सद्दाम ने फरहत के खाते में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए रुपये भेजे थे।
लेनदेन का साक्ष्य मिलने पर फरहत को जेल भेजा गया था। लल्ला गद्दी ने सद्दाम को फुरकान, नाजिश, सैय्यद साहब आदि कई लोगों से मिलवाया था। यह लोग विवादित जमीनों में सद्दाम का रुपया लगवाते थे और खुद कब्जे करते थे। अगर समझौते की बात आती थी तो मोटी रंगदारी लेते थे।
सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि सद्दाम के करीबियों और मददगारों के बारे में विवेचना की जा रही है। अगर आर्थिक लेनदेन या किसी और तरह की मदद के साक्ष्य मिले तो मुकदमे में नाम खोलकर जेल भेजा जाएगा।