हरिद्वार से लौट रहे दोस्तों की पलटी कार, पांच घायल
बरेली। थाना प्रेम नगर के मोहल्ला चाहबाई में रहने वाले हर्षित अपने दोस्तों के साथ सोमवार को हरिद्वार से लौट रहे थे। मीरगंज और मिलक के बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में हर्षित के साथ ही उनके दोस्त वंश, रोहित, छोटू और अमन भी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।