उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। उत्तर प्रदेश में शुरुआती रुझानों में 273 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। जबकि, समाजवादी पार्टी 123 सीटों पर ही सिमटी हुई दिखाई दे रही है। इसी को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है और डबल इंजन की सरकार के साथ राज्य का विकास होगा। गुरुवार को पूर्व केंद्र मंत्री गंगवार पहुंचे हैं।
संतोष गंगवार ने यहां सभी नौ विधानसभा सीटों के परिणाम भाजपा के पक्ष में आने का दावा किया। मतगणना की प्रक्रिया जारी है। सबसे पहले पोस्टल बैलट के मतों की गणना विधानसभावार की जा रही है। करीब 7,592 (80 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग, दिव्यांग और सर्विस वालों ने) बैलट से मतदान किया गया था।
विधानसभा चुनाव के हर नतीजे से रूबरू होने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से 68 हजार से वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। करहल से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अखिलेश यादव करीब 35 हजार वोटों से आगे हैं। दूसरी ओर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। वहीं, सीतापुर से पहला नतीजा आ गया है। भाजपा के सुरेश राही ने सपा के रामहेत भारती को हरा दिया है। देवबंद सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजेश सिंह जीत गए हैं, वहीं जनसत्ता दल के खाते में प्रतापगढ़ का पहला नतीजा आया है। हालांकि, अंतिम परिणाम अभी आना बाकी है।