पांच सीटों पर सपा और चार पर भाजपा आगे बरेली। बहेड़ी से सपा के अताउर्रहमान आगे, भाजपा के छत्रपाल सिंह दूसरे नम्बर पर हैं।मीरगंज में सपा के सुल्तान बेग आगे। कैंट में भाजपा के संजीव अग्रवाल और भोजीपुरा में सपा के शहजिल इस्लाम अंसारी आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा फरीदपुर सीट पर भाजपा के प्रोफेसर श्यामबिहारी लाल, बिथरी चैनपुर में सपा के अगम मौर्य, शहर सीट पर भाजपा के डॉ अरुण कुमार आगे चल रहे हैं।
आंवला में सपा के पंडित आरके शर्मा आगे, भाजपा के धर्मपाल सिंह दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। नवाबगंज में भाजपा के डॉ एमपी आर्य आगे चल रहे हैं। सपा के भगवत सरन दूसरे नंबर पर हैं।