सर्विलांस के दो सिपाहियों पर भ्रष्टाचार की रिपोर्ट
बरेली। बसंतविहार में रहने वाले राजकुमार ने एसपी सिटी कार्यालय में तैनात सतीश समेत दो सिपाहियों के खिलाफ थाना इज्जत नगर भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पिछले दिनों इन सिपाहियों ने राजकुमार को मोबाइल चोरी में जेल भेजने की धमकी देकर ₹10 हजार वसूल लिए थे। आईजी रमित शर्मा के आदेश पर जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है।