टपरी डिस्टिलरी के करोड़ों की टैक्स चोरी मामले में आबकारी इंस्पेक्टर गिरफ्तार
बरेली। सहारनपुर की टपरी डिस्टिलरी में करोड़ों की टैक्स चोरी व शराब सिंडिकेट से जुड़े एक और ईनामी अभियुक्त अरविंद वर्मा को एसटीएफ ने हरदोई से गिरफ्तार किया है। को-ऑपरेटिव कंपनी लिमिटेड टपरी सहारनपुर का तत्कालीन फैक्टरी इंचार्ज आबकारी निरीक्षक अरविंद वर्मा गिरफ्तारी से बचने को लगातार स्थान बदल रहा था। इससे पहले डिस्टिलरी के मालिक प्रणय अनेजा, बरेली के डाउन-टाउन बार के मालिक यूपी-उत्तराखंड के बड़े शराब कारोबारी मनोज जायसवाल व अजय जायसवाल की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। मनोज जायसवाल के डाउन-टाउन बार को भी ध्वस्त किया जा चुका है।