चौपुला पुल के नीचे मिला टैंकर चालक का शव
बरेली। चौपुला पुल के नीचे एक टैंकर चालक का शव मिला। उसकी शिनाख्त चौपुला निवासी 35 वर्षीय राकेश के रूप में हुई। उसके बेटे मोंटी ने बताया कि उसके पिता टैंकर चलते थे और दो दिन पहले ही घर आए थे। बृहस्पतिवार सुबह वह घर से किसी को कुछ बताए बिना ही निकल गए थे। फिर शाम की चौपुला पुल के नीचे उनका शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।