फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आला हजरत खानदान की बहू रही निदा खान हुईं भाजपा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
आला हजरत खानदान की बहू रही निदा खान हुईं भाजपा में शामिल - कांग्रेस को समर्थन दे चुके आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के भतीजे से हुआ था निदा का निकाह बरेली। आला हजरत खानदान की बहू रहीं निदा खान रविवार को भाजपा में शामिल हो गईं। वह आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के भतीजे शीरान रजा खां से उनकी शादी हुई थी। निदा तीन तलाक पीड़िता हैं और आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी बनाकर अपनी जैसी ही तलाक पीड़िताओं के हक की लड़ाई लड़ रही हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को प्रदेश कार्यालय पर उन्हें भाजपा में ज्वाइन कराया। निदा ने कहा कि प्रदेश के भाजपा की सरकार आने के बाद ही उन जैसी तीन तलाक पीड़िताओं की सुनवाई शुरू हुई है। पिछले दिनों मौलाना तौकीर रजा खां के कांग्रेस को समर्थन देने के बाद निदा ने उन पर तीखा हमला बोला था। मौलाना ने प्रियंका गांधी के लड़की हूं लड़ सकती हूं, के नारे से प्रभावित होकर कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही थी। इस पर निदा ने कहा था मौलाना ने उनके साथ तो न्याय नहीं कराया, किसी और को क्या न्याय दिलाएंगे। वह तो उनके घर की बहू थीं लेकिन फिर भी मौलाना ने उनकी कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें