बिथरी- नेशनल हाईवे पर बस से सामने से आ रहे टेंपू मे टक्कर मार दी ।जिससे टेंपू मे बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो घायल हो गय । सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती करवा दिया ।
मंगलवार दोपहर एक प्राइवेट कंपनी की बस अपने स्टाफ को लेकर बरेली से फरीदपुर की तरफ जा रही थी ।रास्ते मे बस ने नरियावल उपमंडी के सामने फरीदपुर की तरफ से आ रहे टेंपू मे टक्कर मार दी ।जिससे टेंपू मे बैठे हरेंद्र (4)उर्फ हैरी निवासी ग्राम नवदिया प्रेमराज थाना खुटार की मौत हो गयी जबकि विलासपुर जिला रामपुर निवासी बलदेव सिंह व बरेली निवासी अमित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गय ।हादसे के बाद बस और टेंपु चालक भाग गय ।हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया ।सुचना पर पुलिस पहुच गयी ।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती करवा दिया ।बाद मे बस और टेंपू को हटवाकर जाम खुलवाया ।