तीन दिन में दर्ज हुए अवैध शराब के 700 मामले
बरेली। एडीजी राजकुमार के आदेश पर बरेली जोन में 3 दिन तक अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया इस दौरान 702 मुकदमे दर्ज कर 714 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शराब की 120 भट्टियां तोड़ी गई और करीब 60 हजार लीटर लहन नष्ट किया गया।