दवाई लेने आए युवक की मौत
बरेली। पीलीभीत बाईपास पर शनिवार सुबह एक युवक का शव मिला। उसकी शिनाख्त फतेहगंज पूर्वी के ग्राम भिटारा निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र कुमार शर्मा के रूप में हुई। वह दवाई लेने बरेली आए थे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।