नेशनल हाईवे पर 108 एंबुलेंस में लगी आग
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी में नेशनल हाईवे 24 पर टोल प्लाजा के पास शनिवार को 108 एंबुलेंस में आग लग गई। एम्बुलेंस शीशगढ़ की है। उसमें कोई मरीज नहीं था। चालक राजेंद्र कुमार एम्बुलेंस में डीजल भरवाकर शीशगढ़ वापस जा रहा था। अचानक इंजन में धुआं निकला तो उसने गाड़ी को रोड किनारे खड़ी करके वह कूद गया। इसके बाद एम्बुलेंस जलने लगी। आसपास के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।