फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर सिंह बने अध्यक्ष और राजेश सक्सेना सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर सिंह बने अध्यक्ष और राजेश सक्सेना सचिव बरेली। दस्तावेज लेखक कल्याणकारी समिति सदर बरेली का बुधवार को परिसर में द्विवार्षिक चुनाव हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी सहायक महानिरीक्षक निबंधन बरेली बीसी सिंह के निर्देशन में चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर अमर सिंह कातिब ने राकेश चन्द सक्सेना को 55 वोटों से पराजित कर विजयी हुए। सचिव पद पर राजेश कुमार सक्सेना ने 107 वोट हासिल कर पवन अग्रवाल को मात दी। उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार ने 96 वोट पाकर कपिल कुमार और रजनीश शर्मा को हराया। सहसचिव पद पर प्रशान्त सक्सेना 90 वोट हासिल कर चन्द्रसेन को पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर राजीव जौहरी को 146 वोट और विपक्षी श्यामलाल को 20 वोट मिले। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, प्रदेश मंत्री वेद प्रकाश सक्सेना, तुलसी दास कातिब, शंकर लाल कातिब, ताराचन्द राठौर, महेन्द्र स्वरूप सक्सेना, ललित सिंह आदि ने सभी विजेताओं को जीत की बधाई दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें