फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ सतीश के खिलाफ लामबंद हो रहे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ सतीश के खिलाफ लामबंद हो रहे कर्मचारी बरेली। 300 बेड अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर सतीश चंद्रा के खिलाफ अब कर्मचारी एकजुट हो गए हैं। सीएमओ को पत्र भेजकर डॉक्टर सतीश से अस्पताल का प्रभार हटाने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले डॉक्टर सतीश चंद्रा ने एक लैब टेक्नीशियन के संक्रमित होने के बावजूद उसे अस्पताल बुलाकर कोरोना जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर होम आइसोलेशन पर भेजा। वही, एक और महिला एलटी के कोरोना पॉजिटिव संदिग्ध होने पर भी उसे आइसोलेट नहीं किया। उससे कोविड संदिग्ध मरीजों की जांच कराते रहे। संक्रमित मिलने के बाद महिला एलटीवी होम आइसोलेशन पर है। बताते हैं कि दोनों एलटी ने व्हाट्सएप मैसेज के जरिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर डॉक्टर सतीश से अस्पताल का प्रभार हटाने की मांग की है। साथ ही, उनके कार्यकाल में असहयोग की भी बात अपने मैसेज में लिखी है। मामला स्वास्थ्य विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें