ज्योतिपुंज एक सामाजिक सरोकार PRESS NOTE मेरे पिता स्व राजवीर सिंह पूर्व सांसद एवं लोकतंत्र सेनानी रहे हैं . एक शासनादेश है कि लोकतंत्र सेनानी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा । पूर्व सूचना के बावजूद कतिपय कारणों से ये राजकीय सम्मान नहीं मिल पाया और इसकी प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई । मैं और मेरे परिवार को कभी इस बात से तकलीफ नहीं हुई क्योंकि मेरे पिता का व्यक्तित्व किसी राजकीय सम्मान का मोहताज नहीं है । लेकिन लोकतंत्र सेनानी परिषद अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बरेली बदायूँ सनातन सेना आदि सामाजिक संगठनों ने शासनादेश के उल्लंघन का एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को दद्वारा जिला अधिकारी दिया गया ।। मैं और मेरा परिवार हमारे मित्र और समर्थक को शासनादेश का पालन ना होने का कोई रोप नहीं है । लेकिन कारण जानने की इच्छा है कि क्या परिस्थिति थी कि राजकीय सम्मान व्यवस्थित रूप से ना हो पाया । कल मेरे एक व्यक्तिगत कार्य से मेरे भाई रमेश चौहान जी एक अधिकारी के पास गए । अधिकारी को जब जात हुआ कि हम स्वराजवीर सिंह के परिवार से है तो उत्तका व्यवहार हमारे प्रति खराब हो गया । उन्होंने कहा कि ये तो राजवीर सिंह है जो लोक सेनानी है इनके लड़के ने राजकीय सम्मान ना मिलने पर कंप्लैट की है मैंने तो सुबह उ बजे ही चक्र मंगवा दिया था । और अगर हम को इसके कारण कोई असुविधा हुई तो असुविधा उनको भी होगी । मैंने और मेरे परिवार ने राजकीय सम्मान के विषय में कोई कप्लैट नहीं की थी और ना हमको इससे सरोकार है कि हम को राजकीय सम्मान मिला या नहीं । तो हम को धमकी दी जा रही है । मैं और मेरे परिवार मेरे मित्रों और समर्थकों को यदि कोई हानि होती है तो इसकी जवादेही और जिम्मेदारी किसकी होनी चाहिए । यह मेरा प्रश्न है । मैं और मेरा परिवार राजनीति के लिए ऐसी हरकत कभी नहीं कर सकता । हमारा परिवार एक आदर्श राजनितिक संस्कारों से बंधा हुआ है और हम इस विषय पर कोई राजनीति नहीं कर रहे हैं । मान सम्मान और स्वाभिमान से बड़ी हमारे लिए कोई राजनीति नहीं है । लता आर्केड 87 , सिविल लाइन्स , बरेली Mob .: 9412290090 E - mail : jyotipunj.bly@gmail.com