फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य में आरपीओ बरेली अव्वल, मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य में आरपीओ बरेली अव्वल, मिला सम्मान बरेली। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय बरेली को राजभाषा हिंदी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रथम पायदान पर चुना गया। प्रथम पुरस्कार के लिए चुने जाने पर पासपोर्ट कार्यालय बरेली में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मोहम्मद नसीम ने बताया कि विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी की अध्यक्षता में सोमवार को विश्व हिंदी दिवस पर ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें देश- विदेश से विदेश मंत्रालय के करीब 160 कार्यालयों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वर्ष 2021 के लिए पासपोर्ट कार्यालय बरेली को 'क' क्षेत्र में स्थित पासपोर्ट कार्यालयों में 'प्रथम' पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार की शुरूआत वर्ष 2019 से हुई थी। पहली बार पासपोर्ट कार्यालय बरेली को यह पुरस्कार मिला है। साथ ही, कार्यालय में भी विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। प्रथम पुरस्कार मिलने पर पासपोर्ट अधिकारी मोहम्मद नसीम ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहा। राजभाषा में कार्यालयी कार्य में आगे और सुधार करने पर जोर दिया। बताया कि कार्यालय में एक से 15 जनवरी तक स्वच्छता पखवाड़ा भी मनाया जा रहा है। इस पर पासपोर्ट अधिकारी ने सभी से कार्यालय के अतिरिक्त दैनिक कार्यों में भी स्वच्छता का विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधीक्षक अतुल कुमार सक्सेना, दिनेश सिंह समेत कार्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें