फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : दो दिन तक जांच करती रही संक्रमित एलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही : दो दिन तक जांच करती रही संक्रमित एलटी - दो दिन में 80 से ज्यादा लोगों की एलटी ने की कोरोना जांच, अफसर खामोश अमर उजाला ब्यूरो बरेली। कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। फ्लू कॉर्नर पर कोरोना सैम्पलिंग कर रही एलटी बीते दो दिन से संक्रमित होने के बावजूद कोरोना जांच कर रही थी। सोमवार को उसके संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल में खलबली मच गई है। जानकारी के मुताबिक तीन सौ बेड कोरोना चिकित्सालय के फ्लू कॉर्नर पर कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए तैनात है। दो दिन पहले कोरोना संदिग्ध लक्षण मिलने पर उसने जांच कराई थी। नियमानुसार उसे क्वारन्टीन होना था मगर वह अस्पताल आकर संदिग्ध संक्रमितों की जांच करती रही। सोमवार को भी वह फ्लू कॉर्नर पहुंचकर संदिग्ध मरीजों की जांच कर रही थी। शाम को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। इसके बाद मौजूद सभी स्वास्थ्य कर्मी सकते में आ गए। प्रकरण पर फ्लू कॉर्नर इंचार्ज डॉ. सतीश चंद्र को कॉल की गई मगर उनसे संपर्क नहीं हो सका। मामला अब स्वास्थ्य विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। साथी सवाल उठ रहा है कि एक संक्रमित एलटी द्वारा संदिग्ध मरीजों की जांच किए जाने पर अब उनके भी संक्रमित होने की आशंका है। हालांकि चिकित्सालय में मौजूद अन्य कर्मियों का कहना है कि संक्रमित एलटी सभी प्रोटोकॉल के तहत जांच कर रही थी इसलिए संदिग्ध मरीजों के संक्रमित होने की आशंका नहीं है। मास्क, ग्लव्स लगाकर जांच कर रही थी। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उसे तत्काल होम आइसोलेशन पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें