फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा 2022 : प्रयासों के बावजूद घट गए 9100 विद्यार्थी

विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा 2022 : प्रयासों के बावजूद घट गए 9100 विद्यार्थी क्रासर पिछले सत्र में 96305 विद्यार्थी थे हाईस्कूल-इंटर में पंजीकृत इस बार 87205 छात्र-छात्राएं ही देंगे हाईस्कूल-इंटर की परीक्षा राहुल दुबे बरेली। कोरोना के बाद जहां बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या लगभग 50 हजार बढ़ गई, वहीं यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की संख्या पिछले सत्र के मुकाबले 9100 घट गई है। माना ये जा रहा है कोरोना से उपजी आर्थिक दुश्वारी के चलते बोर्ड में जहां तमाम छात्र अपना फार्म ही नहीं भर पाए। वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की संख्या 96305 थी। इसमें हाईस्कूल के 51628 विद्यार्थी थे। वहीं इंटर के विद्यार्थियों की संख्या 44677 थी। सत्र 2021-22 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की संख्या घटकर 87205 रह गई है। इसमें हाईस्कूल के विद्यार्थी 46830 और इंटरमीडिएट के विद्यार्थी 40375 हैं। पिछले सत्र के मुकाबले कुल 9100 विद्यार्थी घट गए हैं। शिक्षा विभाग से जुड़े जानकार इसे कोविड के कारण उपजी आर्थिक तंगी को मान रहे हैं। यूपी बोर्ड में अधिकांश छात्र निम्न वर्गीय पृष्ठभूमि के पढ़ते हैं। कोरोना के चलते रोजगार प्रभावित हुआ। रोजी-रोटी की दिक्कत आई तो बहुत से बच्चे हाईस्कूल-इंटर का फार्म ही नहीं भर सके। 00000 सौ फीसदी रिजल्ट भी बना कारण कोरोना के कारण सत्र 2020-21 की बोर्ड परीक्षा ही नहीं हुई। छात्रों को बिना परीक्षा ही पास कर दिया गया। लगभग शत प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए। हर बार पांच-सात फीसदी छात्र फेल होते थे। वो लोग दुबारा से परीक्षा फार्म भरते थे। इस बार ऐसे छात्र नहीं हैं। इस कारण भी विद्यार्थियों की संख्या कम हुई है। ---- आंकड़े-- बोर्ड परीक्षार्थी 2021 हाईस्कूल रेगुलर बालक-29828 हाईस्कूल रेगुलर बालिका-20791 हाईस्कूल कुल रेगुलर परीक्षार्थी-50619 हाईस्कूल प्राइवेट बालक-800 हाईस्कूल प्राइवेट बालिका-209 हाईस्कूल कुल प्राइवेट परीक्षार्थी- 1009 हाई स्कूल कुल परीक्षार्थी-51628 इंटर रेगुलर बालक-24471 इंटर रेगुलर बालिका-16972 इंटर कुल रेगुलर परीक्षार्थी-41443 इंटर प्राइवेट बालक-2383 इंटर प्राइवेट बालिका-851 इंटर कुल प्राइवेट परीक्षार्थी- 3234 इंटर कुल परीक्षार्थी-44677 हाईस्कूल व इंटर के कुल परीक्षार्थी-96305 ----- बोर्ड परीक्षार्थी 2022 हाईस्कूल रेगुलर बालक-26779 हाईस्कूल रेगुलर बालिका-19344 हाईस्कूल कुल रेगुलर परीक्षार्थी-46123 हाईस्कूल प्राइवेट बालक-504 हाईस्कूल प्राइवेट बालिका-203 हाईस्कूल कुल प्राइवेट परीक्षार्थी- 707 हाई स्कूल कुल परीक्षार्थी-46830 इंटर रेगुलर बालक-21402 इंटर रेगुलर बालिका-15932 इंटर कुल रेगुलर परीक्षार्थी-37334 इंटर प्राइवेट बालक-2090 इंटर प्राइवेट बालिका-951 इंटर कुल प्राइवेट परीक्षार्थी- 3041 इंटर कुल परीक्षार्थी-40375 हाईस्कूल व इंटर के कुल परीक्षार्थी-87205
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें