फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हाल में हुलासनगरा से मार्च तक गुजारिये यातायात : नितिन गडकरी

विज्ञापन
उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकत करते मीडिया प्रभारी अंकित महेश्वरी व मेयर उमेश गौतम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फोटो हर हाल में हुलासनगरा से मार्च तक गुजारिये यातायात : नितिन गडकरी क्रासर चेंज ओवर के दौरान उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, मेयर उमेश गौतम ने किया स्वागत रनवे पर ही एनएचएआई के अधिकारियों से की मुलाकात अमर उजाला ब्यूरो बरेली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी और मेयर उमेश गौतम ने उनका स्वागत किया। रनवे पर ही उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से मुलाकत कर हाइवे पर हो रहे कार्यों की जानकारी ली। नितिन गडकरी ने हुलासनगरा क्रासिंग के ओवरब्रिज पर हो रहे काम की प्रगति भी पूछी। इस पर अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही काम खत्म कर दिया जाएगा। नितिन गडकरी ने कहा हुलासनगरा क्रासिंग को लेकर बरेली के लोग यहां के व्यापारी कई बार कह चुके हैं। इसे हर हाल में मार्च तक पूरा करिए। यदि काम अधिक समय तक करना पड़े तो वो भी करिए लेकिन तय कर लीजिए मार्च ही इसकी डेडलाइन है। मार्च तक हर हाल में हुलासनगरा ओवरब्रिज से यातायात गुजारना है। इसके अलावा यदि हाइवे पर कहीं गड्ढे या लाइट की समस्या हैं तो उसे भी ठीक करिए। कोहरा शुरू हो गया है उसे लेकर गाइडलाइन जारी करते रहिए। इस दौरान उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी और मेयर उमेश गौतम मौजूद रहे। इसके बाद वह उत्तराखंड सीएम के साथ धामीखटीमा के लिए रवाना हो गए। 0000000 फोटो हमारा उत्तराखंड कैसा है..कुछ आप लोग भी बताइए क्रासर त्रिशूल एयरपोर्ट पर उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा पदाधिकारियों से की मुलाकत अमर उजाला ब्यूरो बरेली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से पहले ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंच गए थे। यहां भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं से उत्तराखंड का फीडबैक लिया। यह जानने की कोशिश की, की बरेली में रह रहे उत्तराखंड के लोग चुनाव को लेकर क्या सोच रहे हैं। बरेली से जो लोग नैनीताल जाकर लौट रहे हैं। उनके मन में उत्तराखंड को लेकर क्या छवि है। सीएम ने पूछा कि उत्तराखंड के चुनाव को लेकर लोगों का क्या रुख है। उत्तराखंड से कुछ लोग व्यापार, नौकरी के सिलसिले में बरेली भी तो आते-जाते हैं। भाजपा नेताओं ने वातावरण भाजपा के पक्ष में ही बताया। भाजपा मीडिया प्रभारी अंकित महेश्वरी से बरेली की मीडिया के बारे में भी जानकारी ली। बरेली में चुनाव की तैयारियों को लेकर मीडिया प्रभारी से जानकारी ली और लखनऊ में नौ जनवरी को जन विश्वास यात्रा के समापन को लेकर बरेली से क्या तैयारियां हो रही हैं इसके बारे में भी पूछा। इस दौरान सीएम ने सभी से उनका और परिवार का कुशलक्षेम भी लिया। इस मौके पर मेयर उमेश गौतम, नीरेंद्र सिंह राठौर, अंकित शुक्ला, गौरव गुप्ता, योगेश बंटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें