फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन विश्वास यात्रा की झलकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
झलकियां बंद रहीं बाजार में तमाम दुकानें जन विश्वास यात्रा को लेकर दुकानें बंद करने का कोई निर्देश नहीं था लेकिन फिर भी सिविल लाइंस में तमाम दुकानें बंद रहीं। जो दुकानें खुली भी थीं, उन पर बहुत कम ग्राहक नजर आए। नगर निगम के पास लगने वाली तिब्बती मार्केट पूरी तरह से बंद रही। पटेल चौक पर डॉग और बम स्क्वाड ने ली तलाशी गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा को लेकर पटेल चौक पर विशेष निगरानी रही। उनके आगमन से पहले पटेल चौक पर डॉग स्क्वाड और बम स्क्वाड में बारीकी से तलाशी ली। चौराहे पर लगे एक-एक पौधे की बारीकी से तलाशी ली गई। हर होर्डिंग पर भाजपा नेताओं का कब्जा यात्रा के दौरान शुक्रवार को पूरा शहर भाजपा के माहौल में रंगा नजर आया। पूरा शहर भाजपा के होर्डिंग-बैनर से पटा नजर आया। भाजपा नेताओं ने सड़क किनारे लगे सभी अधिकृत और अनधिकृत होर्डिंग पर कब्जा कर अपने होर्डिंग लगवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें