सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना पर बैठे बहेड़ी के किसान और पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन।
- फोटो : Amar Ujala
किसानों का धरना प्रदर्शन समाप्त कराने पहुंचे अफसर, नहीं बनी बात
बरेली। बहेड़ी में 850 बीघा जमीन पर भूमाफिया का कब्जा हटवाने के लिए किसान पिछले 2 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को जिला प्रशासन और पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों से धरना समाप्त करने के लिए कहा। साथ ही, नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। पर किसानों ने कार्रवाई होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की बात कही। चकबंदी अधिकारी ने कुछ किसानों को अपने कार्यालय बुलाया और बैठकर बातचीत करने के लिए कहा है। इसी दौरान मौके पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह एरन भी किसानों के समर्थन में आए। उन्होंने न्याय मिलने तक किसानों का साथ देने की बात कही है। किसानों ने प्रशासन से मिले आश्वासन को मात्र दिलासा माना है और धरना प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया है। ब्यूरो