शासन की ओर से करीब 2 साल पहले जारी निर्देश के बावजूद अब तक तीन असलहा लाइडेन्स धारकों में से तमाम लोगों ने यह असलहा जमा नहीं किया। प्रकरण पर मंगलवार को एडीएम सिटी आरडी पांडे ने सभी असलहा विक्रेताओं और विभागीय अफसरों की बैठक की। उन्होंने लाइसेंस ना जमा करने वाले लोगों की सूची तलब कर असलहा विक्रेताओं को असलहा जमा करने वाले लोगों से एफिडेविट लिए जाने के निर्देश दिए। गोलियों के खोखे जमा कराने और सभी रजिस्टर मेंटेन किए जाने के निर्देश दिए है। ब्यूरो