विवि हेल्थ सेंटर पर लगा स्वास्थ्य शिविर।
- फोटो : Amar Ujala
विवि के हेल्थ सेंटर पर लगा स्वास्थ्य शिविर
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को
वार्षिक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित हुआ। इसमें विश्वविद्यालय
कर्मचारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की शुगर, रक्त, ब्लड प्रेशर, रक्त
व अन्य संबंधित जांच की गई। मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ
सिंह ने बताया कि हेल्थ कैंप 18 और 19 दिसंबर को भी आयोजित होगा। इस दौरान
महासचिव हितेश तिक्खा, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सैनी, सुरक्षा प्रभारी सुधांशु
शर्मा समेत मनोज सिंह, नीरज गंगवार, मोहन सिंह, संगीत कुमार और अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो