शादी में गया था परिवार, घर खंगाल ले गए चोर
बरेली। इज्जतनगर की बाला कॉलोनी में रहने वाले कारोबारी अंकुर टंडन का
परिवार मंगलवार रात शादी में गया था। इसी बीच रात में घर में घर में घुसे चोर डेढ़ लाख की नकदी और जेवरात समेत लाखों का सामान चोरी कर ले गए। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।